Home झारखण्ड स्कूल बसों में कमी पाये जाने पर करीब 1 लाख 25 हजार का चालान किया गया
झारखण्डराज्य

स्कूल बसों में कमी पाये जाने पर करीब 1 लाख 25 हजार का चालान किया गया

Share
Share

धनबाद । मंगलवार को ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह 3 नवंबर से 9 नवंबर “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देशानुसार दो स्कूलों इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग मुनीडीह तथा डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह में स्कूल वाहनों की जांच की गई।साथ हीं स्कूल वाहन के चालकों को वाहन सुरक्षित तथा नियंत्रित गति से चलाने के लिए समझाया गया। स्कूल बसों में कमी पाए जाने पर करीब 1 लाख 25 हजार का चालान भी किया गया। साथ ही रणधीर वर्मा चौक पर आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को समझाया गया कि आज के दिनों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण हो रही है।इसलिए वाहन हमेशा नियंत्रित गति तथा सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर चलाए। इस कार्यक्रम में NGO “मैं हूं धनबाद” के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया।साथ हीं अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव Logo सभी दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट में तथा बड़े वाहनों में लगाए गए तथा पंपलेट भी बांटे गए। मौके पर मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर ऐनालिस्ट अमरेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, NGO (मैं हूं धनबाद) की ओर से पूजा रत्नाकर, कल्पना झा, शालिनी मिश्रा, सनोज कुमार, अविनाश कुमार सिंह, शुभम कुमार, भरत रवानी तथा सैम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles