Home बिहार एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित.
बिहारराज्य

एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित.

Share
Share

पूर्वी चंपारण में एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत 14 करोड़ रुपये की समग्र ग्रामीण विकास परियोजना पर चर्चा

पूर्वी चंपारण, बिहार । पूर्वी चंपारण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एचडीएफसी बैंक (सीएसआर) की बिहार राज्य प्रबंधक श्यामलिका कृष्णा, प्लान इंडिया संस्था के राज्य प्रबंधक संजीव कुमार एवं परियोजना प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने भाग लिया।बैठक में पूर्वी चंपारण जिले में एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत प्लान इंडिया द्वारा क्रियान्वित की जा रही समग्र ग्रामीण विकास परियोजना की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। श्यामलिका कृष्णा ने परियोजना की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सौर ऊर्जा संचालित सामूहिक सिंचाई विकास समिति, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट स्कूल, लघु उद्यम विकास जैसी नवाचारी योजनाएं शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक और प्लान इंडिया के सहयोग से अगले तीन वर्षों के दौरान चिरैया और पताही प्रखंड में समाज के गरीब तबके से आने वाले लोगों के कल्याण के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इन नवाचारी एवं जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए परियोजना की गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...