Home झारखण्ड शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नहीं होनी चाहिए मादक पदार्थों की बिक्री – उप विकास आयुक्त
झारखण्डराज्य

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नहीं होनी चाहिए मादक पदार्थों की बिक्री – उप विकास आयुक्त

Share
Share

दवाई दुकानों की औचक जांच करने का निर्देश

धनबाद : उप विकास आयुक्त सादात अनवर की अध्यक्षता में नेशनल नार्कोटिक्स कोर्डिनेशन (एनकोर्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उन्होंने नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होनी चाहिए। नशा का सेवन करने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। वे विभिन्न बीमारियों से ग्रसीत हो जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा।

वहीं उप विकास आयुक्त ने बैठक में मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर को दवाई दुकानों की औचक जांच करने, नकली दवा के विरुद्ध अभियान चलाने, बिल की जांच करने, कुछ दवाइयों के सैंपल की जांच कराने, प्रतिबंधित दवा की बिक्री नहीं हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने नशीली वस्तुओं की बिक्री पर नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाने, छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित करने तथा सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एन्टी ड्रग टीम का गठन करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उप विकास आयुक्त ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर बैठक की। उन्होंने कोटपा अधिनियम 2003 के तहत व्यापक रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में सहायक आयुक्त उत्पाद राम लीला रवानी, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, जिला तंबाकू नियंत्रण सेल से डॉ मंजू दास, जिला सलाहकार राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता शुभंकर मैत्रा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...