Home झारखण्ड क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती पर पौधारोपण
झारखण्डराज्य

क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती पर पौधारोपण

Share
Share

कतरास । क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती उनकी जन्मभूमि तेतुलमुड़ी में पौधारोपण कर मनाया गया। सर्वप्रथम गणमान्य जनों ने शहीद शक्तिनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया एवं तत्पश्चात पौधरोपण किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद नगर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रवण राय, भाजपा किसान मोर्चा दक्षिणी छोटागपुर प्रमंडल प्रभारी सह क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष सुरेश महतो, विक्रम पांडेय, संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, महेंद्र महतो, संतोष महतो, सुनील महतो, मनोज महतो, मंटू महतो, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, कृष्णा महतो, अनिल महतो, आशीष कुमार, हरी, उस्मान खान, जलाल अंसारी, धर्मेंद्र महतो, झगरू महतो, सुभाष कुमार, राकेश चौधरी, सुनील कुमार राजवंशी, रमेश महतो, प्रदीप वर्मा एवं अन्य शामिल हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles