Home क्राईम बस स्टैंड पर दो व्यक्तियों पर हमला, एक की मौत दूसरा जख्मी
क्राईमपंजाबराज्य

बस स्टैंड पर दो व्यक्तियों पर हमला, एक की मौत दूसरा जख्मी

Share
Share

मृतक व्यक्ति की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लखी के तौर पर हुई, गंभीर जख्मी व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह

बठिंडा (पंजाब) । बठिंडा के संगत मंडी में शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे बस स्टैंड पर दो नोंजवानों के ऊपर पांच हमलावरों के द्वारा हथियारों के साथ हमला कर दिया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसको मौके पर पहुंची संगत सहारा जन सेवा टीम के द्वारा एम्स बठिंडा में रेफर कर दिया गया।
इस दौरान सहारा जन सेवा टीम मेंबर के द्वारा जानकारी दी गई कि उनको सूचना मिली थी की संगत बस स्टैंड पर पांच स्थानीय रेडी वालों के द्वारा हथियारों के साथ हमला कर दिया गया।
इस दौरान मृतक लखविंदर सिंह के भाई के साथ बातचीत की गई तो उस दौरान लखविंदर सिंह के भाई ने बताया कि उसका भाई बस स्टैंड पर ठेका इंचार्ज का काम करता था।
इस मामले संबंधी मुकम्मल जानकारी साझा करते हुए एसपीडी जसवीर सिंह के द्वारा बताया गया कि लखविंदर सिंह बस स्टैंड पर नगर निगम के द्वारा ठेका चलता था, जिसको लेकर स्थानीय रेडी वालों के द्वारा हथियारों के साथ लखविंदर सिंह और उसके साथी गगनदीप सिंह पर हमला कर दिया गया।फिलहाल दो हमलावरों को काबू कर लिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles