Home झारखण्ड गाँधी सेवा सदन में महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि।
झारखण्डराज्य

गाँधी सेवा सदन में महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि।

Share
Tribute paid to great playback singer Asha Bhosle at Gandhi Seva Sadan.
Share

धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को गाँधी सेवा सदन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी बिजय झा, जुबेर आलम, तारक नाथ दास समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आशा भोसले ने अपने अनोखे स्वर और बहुमुखी प्रतिभा से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
विजय झा ने कहा कि आशा भोसले का जाना सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उनकी आवाज़ हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी। आशा भोसले का संगीत हमेशा हमारे दिलों में गूंजता रहेगा। उनका योगदान भारतीय संगीत जगत के लिए सदैव अमूल्य रहेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...