Home झारखण्ड वार्ड 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने लिलोरी मंदिर में की पूजा अर्चना।
झारखण्डराज्य

वार्ड 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने लिलोरी मंदिर में की पूजा अर्चना।

Share
Ward 21's newly elected councilor Urmila Mandal offered prayers at Lilori temple.
Share

धनबाद । वार्ड संख्या 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने अपनी शानदार जीत के बाद लिलोरी मंदिर पहुंचकर माँ लिलोरी के चरणों में पूजा अर्चना की और अपनी मन्नत पूरी की।

इस अवसर पर उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माँ नीलकंठ वासिनी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में “जय माँ लिलोरी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

ज्ञात हो कि उर्मिला मंडल, पूर्व वार्ड पार्षद प्रफुल्ल मंडल की धर्मपत्नी हैं, और उनकी इस जीत को क्षेत्र में जनसमर्थन का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...