Home झारखण्ड टुंडी विधायक द्वारा टुंडी के जीतपुर पंचायत में परिसंपत्तियों का किया गया वितरण
झारखण्डराज्य

टुंडी विधायक द्वारा टुंडी के जीतपुर पंचायत में परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

Share
Share

सरकार आपके द्वार के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में टुंडी विधायक द्वारा टुंडी के जीतपुर पंचायत में परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

धनबाद । झारखण्ड सरकार के निर्देश पर “सेवा का अधिकार सप्ताह” के अवसर पर ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 21 नवम्बर को धनबाद जिला के टुंडी प्रखण्ड के जीतपुर पंचायत में कैंप का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में JSLPS सहित सरकार के विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया कर सरकार की योजनाओं का लाभ देते हुए कई परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण आगंतुक अतिथियों के कर कमलों से किया गया।

इसी क्रम में JSLPS टुंडी के तत्वाधान में 4 समूहों के बीच 10.5 लाख रुपए का सीसीएल ऋण का चेक, समूह के सदस्यों के बीच कार्ड के साथ- साथ बेहतर कार्य कार्य करने वाले समूहों एवं कैडर को प्रशस्ति पत्र का वितरण टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टुंडी विशाल कुमार पांडेय के कर कमलों से किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles