Home झारखण्ड अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का स्वागत।
झारखण्डराज्य

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का स्वागत।

Share
Welcome of Basant Mittal, National President of Aggarwal Conference.
Share

रांची । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के दिल्ली से रांची आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया।विदित हो कि बसंत मित्तल के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार रांची आगमन हुआ एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज एवं हरियाणा संघ के सहसचिव प्रमोद सारस्वत ने जोरदार स्वागत किया। जिसमे अंग वस्त्र, रजनीगंधा गजरे की माला, गेंदा फूलों की माला, पुष्प गुच्छ एवं राजस्थानी पगड़ी पहना कर नागरिक अभिनंदन किया।
ज्ञातव्य हो कि सन 1975 में स्थापित 1975 से 1981 तक किशन मोदी, 1981 से 1999 तक बनारसी दास गुप्ता, 1999 से 2000 तक विजय किशन चौधरी, 2001 से 2009 तक प्रदीप मित्तल, 2010 से 2017 तक सुरेन्द्र गुप्ता, 2017 से 2026 तक गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।झारखंड राज्य राजधानी रांची से निकल कर बसन्त मित्तल ने यह उपलब्धि हासिल किया है।
मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, अजय मारू, पुनीत पोद्दार एवं प्रदीप राजगढ़िया, मनोज बजाज ने जीत की विशेष बधाई दी है।
इस अवसर पर शामिल होने पर मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम अग्रवाल, अमित सारस्वत, सिद्धार्थ मित्तल, रजत आनंद कुमार, शिल्पी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, ऋतु मित्तल, वंशिका मित्तल, नीरव कुपावत, प्रभाकर अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, प्रेम मित्तल, रतन नारनौलिया, काशी अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, दीपक पारिक, रवि शर्मा, संजय सर्राफ सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...