Home झारखण्ड श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल।
झारखण्डराज्य

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल।

Share
MLA Naveen Jaiswal reached Shri Radha Krishna Pranami Temple located in Pundag and appreciated the service works.
Share

पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल,सेवा कार्यों की सराहना की।

रांची । पुंदाग स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में उस समय भक्तिमय और सम्मानपूर्ण वातावरण बन गया, जब हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल मंदिर परिसर पहुंचे।श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित इस भव्य मंदिर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी अरविंद पांडे एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने विधायक श्री जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान राधा-कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।सम्मान ग्रहण करने के बाद विधायक नवीन जायसवाल ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मंदिर की भव्य वास्तुकला, आकर्षक कलाकृतियों एवं दिव्य वातावरण को देखकर विधायक श्री जायसवाल मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है,बल्कि झारखंड कीसांस्कृतिक धरोहर का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। मंदिर परिसर की सुंदरता, स्वच्छता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया।इसके पश्चात विधायक श्री जायसवाल मंदिर परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम पहुंचे,जहां निराश्रित, असहाय एवं दिव्यांगजन निवास कर रहे हैं। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आश्रम में संचालित व्यवस्थाओं, देखभाल एवं मानवीय सेवा भावना को देखकर विधायक ने ट्रस्ट के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, निराश्रित और दिव्यांग वर्ग की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट जिस समर्पण भाव से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है,वह अनुकरणीय है। विधायक ने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विशाल साहू,सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...