Home उत्तर प्रदेश आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मुरादाबाद पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  
उत्तर प्रदेश

आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मुरादाबाद पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  

Share
Share

मुरादाबाद। जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के टोल प्लॉजा पर किसान लगातार कृषि अध्यादेश के विरोध में धरने पर बैठे हैं। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन किसानों पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। किसानों पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बुधवार को दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे हैं। राकेश टिकैत  मुंडापांडे टोल पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

मूंढापांडे टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत के पहुंचते ही किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। किसानों ने भारतीय राकेश टिकैत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा को फ्री करा दिया।  राकेश टिकैत से जब पूछा गया कि वो किसलिए मुरादाबाद पहुंचे हैं तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं  तो पुलिस किसानों को परेशान कर रही है।  जिला प्रशासन ने किसानों के खिलाफ मुदकमा पंजीकृत किया है। इसलिए हम यहां पर आए हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसानो की गिरफ्तारी हो प्रशासन गिरफ्तारी। यह लोग जिस जगह पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं,पुलिस इन्हें परेशान कर रही है, धूप में किसानों को बैठा रखा है, ना तो यहाँ पर पीने के लिए पानी है, ना ही लाइट है, ना ही कोई व्यवस्था, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि  लगातार यहां पर किसान 8 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का यह मांगे न पूरी होने तक जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...