Home उत्तर प्रदेश इटावा : शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने राख कर दिए गरीबों के आशियाने
उत्तर प्रदेश

इटावा : शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने राख कर दिए गरीबों के आशियाने

Share
Share

इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के उदयपुर कला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कामगरों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

थाना ऊसराहार के उदयपुर कलां के पास दिनेश ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठा है। वहां पर काम करने वाली लेबर भट्ठे के पास ही बनी झोपड़ी में रहकर गुजारा कर रही हैं। आज दोपहर लगभग 4 बजे अचानक हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से चिंगारी भट्ठे पर पड़े भूसा में गिर पड़ी। जिससे उसमे अचानक आग लग गई। इसी बीट तेज आंधी आ गई जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर पास में बनी करीब 10 झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने थाना पुलिस को आग लगने की सूचना दी। पुलिस ने फायर विभाग को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रिपोर्ट- राजेश प्रजापति

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...