Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : साले की शादी में सपा नेता का बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : साले की शादी में सपा नेता का बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस, वीडियो वायरल

Share
Share

गोरखपुर। कोरोना महामारी के बीच शादी-समारोहों में बार बालाओं के डांस पर रोक के बावजूद लोग कानून तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। लाकडाउन के दौरान बीती रात साले की शादी में सपा नेता ने बारात वधू पक्ष के घर पर पहुंचने के बाद वहां स्‍टेज पर बार-बालाओं के साथ खूब अश्‍लील डांस किया। इस दौरान स्‍टेज के नीचे नाच रहे एक युवक के कुछ कमेंट करने पर सपा नेता स्‍टेज से नीचे उतरकर युवक के साथ मारपीट भी करने लगे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र जंगल अगही गांव के भरवल टोला के रहने वाले सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव का स्‍टेज पर बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो 3 मई की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सपा नेता स्‍टेज पर तीन से चार की संख्‍या में मौजूद बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि यूपी में कोविड-19 महामारी के दौरान बार बालाओं के समारोह में डांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद शादी समारोह में बार बालाओं के अश्‍लील डांस का आयोजन वधू पक्ष की ओर से किया गया। सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव की पत्‍नी रेनू यादव वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्‍य हैं।

शैलेन्‍द्र यादव के साले की बारात 2 मई की शाम उसके गांव जंगल अगही के भरवल टोला से कैम्पियरगंज के बैजनाथपुर गुलरिया गांव गई थी। वहां पर बाकायदा स्‍टेज पर आर्केस्‍ट्रा का आयोजन किया गया था। स्‍टेज पर बाकायदा चार बार बालाएं अश्‍लील डांस कर रही थी। वहां पर स्‍टेज पर सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव भी बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये हैं कि भारी भीड़ के बीच न तो सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन किया गया है और न ही किसी के चेहरे पर मास्‍क दिख रहा है। इसके साथ ही कोविड-19 पेंडेमिक में निर्धारित संख्‍या का भी ध्‍यान नहीं रखा गया है।

मामले में गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी. का कहना है कि थाना कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में कुछ लोगों के अश्‍लील डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें त‍थ्‍यों के आधार पर डांस का आयोजन करने वालों के साथ वहां पर डांस करने वाले लोगों के खिलाफ भी कोविड-19 के उल्‍लंघन  की कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने ये कृत्‍य किया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...