Home उत्तर प्रदेश देवरिया : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जलाकर मारने का आरोप
उत्तर प्रदेशजुर्म

देवरिया : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जलाकर मारने का आरोप

Share
Share

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करजही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने विवहिता के ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की शादी साल 2011 में राजू पुत्र राम सिंगार के साथ हुई ती। महिला तीन लडकियों की मां थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले हमेशा उसका उत्पीड़न करते थे। बृहस्पतिवार को किसी बात से नाराज होकर उसे जलाकर मार दिया गया। आनन फानन में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने का प्रयास भी किया गया पर मायके वालों ने इस पूरे मामले की सूचना गौरीबाजार थाने को दी।

पुलिस ने शव को श्मशान घाट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कतर रही है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...