Home उत्तर प्रदेश बहराइच : सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

बहराइच : सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Share
Share

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत कोलैला गांव में रविवार को सड़क किनारे एक 34 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। शव के गले में गमछा कसा हुआ था। शव गांव के ही एक युवक का बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आज थाना हरदी क्षेत्र के अंतर्गत पप्पू मिश्रा उर्फ प्रीतम मिश्रा पुत्र स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम कोलैला थाना हरदी जनपद बहराइच उम्र करीब 34 वर्ष का शव गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर चकरोड पर पड़ा मिला है। गले में गमछा कसा हुआ है। मृतक नशे का आदी था।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- रफीक उल्ला खान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...