Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Share
Share

मुरादाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में मुरादाबाद-रामपुर हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन जारी है। पिछले दो घंटे से किसान हाइवे पर बैठे हुए हैं और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। किसानों ने टोल प्लाजा पर किसान यूनियन के बैनर लगा दिए हैं। किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों का विरोध करते हुए उन्हें कल छह महीने हो गए हैं, जिसे उन्होंने काला दिवस के रूप में मनाया है।

दअरसल, किसान पिछले छह महीने से कृषि कानून का विरोध करते आ रहे हैं। जिसे लेकर दिल्ली बॉर्डर पर भी लगातार धरना चल रहा है। इस विरोध को कल छह महीने पूरा होने पर कई प्रदेशों में इसे काला दिवस के रूप में मनाया था।  जगह-जगह किसानों ने काले झंडे लहरा कर अपना विरोध दर्ज कराया तो कई जगह पर नए कृषि कानूनों के पुतले भी जलाए गए। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने अपना धरना शुरू करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

इन किसानों ने बैनर टोल प्लाजा के बीच लगाकर एक साइड से हाइवे जाम कर दिया। इसकी सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, और धरने पर बैठे किसानों से टोल प्लाजा खाली करने के लिए कहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...