Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : मोमबत्ती बनाने की  फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हजारों का नुकसान  
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : मोमबत्ती बनाने की  फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हजारों का नुकसान  

Share
Share

मुरादाबाद। जिले के रामपुर रोड स्थित मोमबत्ती बनाने की एक फैक्ट्री में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की भयंकर लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में हजारों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

रामपुर रोड पर अभिषेक इंपोर्ट एंड ट्रेडिंग कंपनी नाम से एक मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री है। रविवार को सुबह पौने नौ सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही बुद्ध विहार में रहने वाले फैक्ट्री स्वामी अभिषेक अग्रवाल मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया।

धुआं अधिक होने से आग बुझाने में दिक्कत आई। वहीं फैक्ट्री में मोमबत्ती का स्टोरेज से आग ने और विकराल रूप ले लिया। सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि मोमबत्ती की फैक्ट्री में आग से काफी नुकसान हुआ, नुकसान का सही अनुमान जांच के बाद ही लग पाएगा। आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक का वक्त लग गया। फैक्ट्री बंद थी इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...