Home उत्तर प्रदेश मेरठ : खुद को गोली मारकर युवक ने समाप्त की अपनी जीवनलीला, मौके से सुसाइड नोट बरामद
उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : खुद को गोली मारकर युवक ने समाप्त की अपनी जीवनलीला, मौके से सुसाइड नोट बरामद

Share
Share

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर छतरी वाला पीर इलाके में एक युवक ने रविवार आधी रात को तमंचे से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। आत्महत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार खैरनगर छतरी वाला पीर इलाके में मोहम्मद आरिफ ने करीब दो महीने पहले ही बेटे मोहम्मद शारिक की शादी की थी। रविवार आधी रात को शारिक घर के प्रथम तल पर बने कमरे में सो रहा था। तभी अचानक नीचे मौजूद लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। लोग दौड़कर प्रथम तल पर पहुंचे तो शारिक लहूलुहान स्थिति में तड़प रहा था। परिजन उसे पहले सुशीला जसवंत राय और उसके बाद गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने आनन-फानन में घटनी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। साथ ही पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शारिक ने अपनी मौत का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। करीब दो महीने पहले ही शारिक की शादी हुई थी। पुलिस द्वारा परिजनों से आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...