Home उत्तर प्रदेश मेरठ : सीसीटीवी बंद कर अस्पताल में युवती से वार्ड बॉय ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार  
उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : सीसीटीवी बंद कर अस्पताल में युवती से वार्ड बॉय ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार  

Share
Share

मेरठ। जिले के एक निजी अस्पताल के वार्ड बॉय की शर्मनाक करतूत सामने आई है। अस्पताल के वार्ड बॉय पर महिला मरीज ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं शिकायत करने पर युवती को जहर का इंजेक्शन देकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना लिसड़ीगेट इलाके की एक युवती को बुखार आने पर हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसको आइसीयू में वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आईसीयू वार्ड में इलाज होने के बाद उसकी तबियत में थोड़ा सुधार आया था। आरोप है कि 27 मई की रात के करीब 3:30 बजे आईसीयू वार्ड में तैनात एक वार्ड ब्वॉय ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की। वार्ड ब्वॉय की यह करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में आरोपी ने कुछ देर के लिए कैमरे को बंद कर दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर युवती ने वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल  की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती से भी बयान लिए गए हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...