Home उत्तर प्रदेश 100 साल की बुजुर्ग के हौसले के सामने हारा कोरोना
उत्तर प्रदेश

100 साल की बुजुर्ग के हौसले के सामने हारा कोरोना

Share
Share

मेरठ। उत्तर प्रदेश के  मेरठ जिले में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। पिछले 5 दिनों में जहां कोरोना से 60 से ज्यादा मौतें हुईं वहीं एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र 100 साल है उनके हौसलों के सामने कोरोना ने दम तोड़ दिया।

100 साल की बुजुर्ग सरदार कौर मूलरूप से बागपत की रहने वाली हैं और पिछले दिनों पंचायत चुनाव में अपना कीमती वोट डालने गांव गई थीं, जिसके बाद से उनको तेज बुखार और खासी जुकाम होने लगा। कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग महिला के बेटे धृष्टद्युम्न सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोगों मे संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद अम्मा जी के हौसले को देखकर परिवार के अन्य सदस्यों में भी हिम्मत आई। उन्होंने बताया कि बीमारी में भी अम्मा जी योग व्यायाम आदि कर रही थीं और प्रोटीन से भरपूर मात्रा में खाने का सेवन करती रहीं। जिसके बाद 15 मई को जब जांच कराई गई तो बुजुर्ग सरदार कौर समेत सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

रिपोर्ट:– शाहिद मंसूरी

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...