Home उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का बड़ा निर्णय, तीन विधायकों को निष्कासित
उत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी पार्टी का बड़ा निर्णय, तीन विधायकों को निष्कासित

Share
Share

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों और जनहित से विपरीत आचरण के कारण तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई संगठन की समाजवादी सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक विचारधारा की रक्षा के लिए की गई है।निष्कासित विधायक अभय सिंह (गोशाईगंज विधानसभा) ,राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज विधानसभा) और मनोज कुमार पाण्डेय (ऊँचाहार विधानसभा) हैं।पार्टी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह सभी नेता सांप्रदायिक, विभाजनकारी और नकारात्मक विचारधारा तथा किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ रुख अपनाने वालों का समर्थन कर रहे थे, जो समाजवादी पार्टी की मूल विचारधारा के सर्वथा विपरीत है।उक्त तीनों विधायकों को आत्मचिंतन और व्यवहार परिवर्तन हेतु एक सीमित अवधि दी गई थी। जिसे ‘अनुग्रह- अवधि’ कहा गया। इस अवधि के पूर्ण होने के बाद भी कोई सकारात्मक परिवर्तन न देखने के कारण इन पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ अन्य विधायकों को भी चेतावनी दी गई है, लेकिन उनके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उनकी ‘समयसीमा’ फिलहाल स्थगित है।समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जनविरोधी या समाजवादी मूल्यों से भटके हुए किसी भी व्यक्ति को पार्टी में कोई स्थान नहीं मिलेगा। पार्टी का कहना है कि वह धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की नीतियों से कोई समझौता नहीं करेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...