Home उत्तर प्रदेश बिजनौर : कब्रिस्तान में घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशजुर्म

बिजनौर : कब्रिस्तान में घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, हालत गंभीर

Share
Share

बिजनौर। पांच दिन पूर्व दिल्ली से लौटा युवक जिगर कालोनी स्थित कब्रिस्तान में घायलावस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मामला जिला बिजनौर के नहटौर के मौहल्ला जिगर कॉलोनी का है, जहां कब्रिस्तान में एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी पहचान मोहल्ला मोलवियान निवासी राशिद पुत्र रफ़्फ़न (30) के रूप में हुई। किसी ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर जान से मारने का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि राशिद दिल्ली में नाई की दुकान चलाता है। और वह 5 दिन पहले अपने घर आया था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में मिले युवक के गर्दन पर चाकू के निशान हैं, घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...