Home उत्तर प्रदेश बच्चों के मामूली विवाद में गई युवक की जान, दबंग परिवार ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेशजुर्म

बच्चों के मामूली विवाद में गई युवक की जान, दबंग परिवार ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बच्चों के विवाद मे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि ये पूरी घटना बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के कारण हुई है। पड़ोस के ही दबंग परिवार ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, औरंगाबाद थाना क्षेत्र के टंकी वाले मोहल्ले में कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेलते हुए बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बारे में जब परिजनों को मालूम हुआ तो बच्चों का विवाद बड़ो के बीच हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर आ गई। वहीं आरोपी ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुजरिमों की तलाश में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...