Home उत्तर प्रदेश गांव में पड़ा मिला युवक और महिला का गोली लगा शव, लोगों में हड़कंप  
उत्तर प्रदेश

गांव में पड़ा मिला युवक और महिला का गोली लगा शव, लोगों में हड़कंप  

Share
Share

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के लालपुर गांव में दिन निकलते ही गांव के एक युवक और महिला का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के पास बिटौड़े में गुड्डू और गुलशन की गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं आम है। पुलिस अधिकारियों की माने तो दोनों ने पहले सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन जब मौत नहीं हुई तो युवक ने पहले महिला को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

घटना मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के लालपुर गांव की है, जहां 23 साल के गुड्डू और 38 साल की गुलशन के बीच अवैध संबंध थे। परिवार वालों ने कई बार इस पर एतराज भी जताया। लेकिन दोनों नहीं माने, जिसके बाद अब आज सुबह दोनों के गोली लगे शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिटौड़े से बरामद हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिसको लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने जब युवक का मोबाइल खंगाला तो हत्या और आत्महत्या के राज से पर्दा उठ गया।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आत्महत्या से पहले युवक ने यूट्यूब पर सल्फास खाकर मरने का वीडियो देखा। जिसके बाद उसने अपने भाई को दोनों के सुसाइड का वॉइस मैसेज किया और फिर सल्फास खा लिया। माना जा रहा है कि जब सल्फास खाकर दोनों की मौत नहीं हुई तो गुड्डू ने गुलशन के सीने में गोली मार दी और फिर खुद अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड हत्या और आत्महत्या से जुड़े सबूतों की तलाश में जुटे हैं। वहीं, पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...