Home उत्तर प्रदेश रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को धर दबोचा
उत्तर प्रदेशजुर्म

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को धर दबोचा

Share
Share

लखीमपुर खीरी नीमगांव पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात शिवाला तिराहे से तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कोतवाली नीमगांव क्षेत्र के शिवाला तिराहे पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालत में एक युवक को खड़े देखा। पुलिस ने जब पास जाकर उससे पूछताछ की तो युवक के पास से एक तंमचा और कारतूश बरामद हुआ। पुलिस ने तुरमत युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर नीमगांव गजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात वह एसआई संजीव तोमर समेत पुलिस फोर्स के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। तभी नीमगांव कोतवाली क्षेत्र के शिवाला तिराहे पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई पड़ा। जिससे पूछताछ करने के बाद पता चला की युवक शैलेन्द्र गुप्ता कोतावाली खीरी के गांव नकहा का रहने वाला है। शक होने पर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 315 बोर का तंमचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट- धीरज तिवारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।

गिरिडीह । शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में...

अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।

अलीगढ़। शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ विरोध तेज होता...

राज्य मंत्री की मौजूदगी में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की राजनीतिक तस्वीर – प्रतिभा शुक्ला

कानपुर देहात । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति...