Home उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल  
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल  

Share
Share

इनामी बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। लखनऊ पुलिस ने धनंजय पर एक दिन पहले ही 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को धनंजय ने प्रयागराज की एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

कोर्ट ने  मामले में  सुनवाई करने के बाद धनंजय सिंह को जेल भेज दिया है। वह कोर्ट में जींस, सफेद शर्ट और मास्क व केसरिया टोपी पहन कर आए थे। उन्होंने एक पुराने लंबित मुकदमे में जमानतदार की जमानत वापसी कराकर सरेंडर किया है। फिलहाल कोर्ट ने  उन्हें  नैनी जेल भेज दिया है।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कमिश्नरेट पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह साजिश करने के आरोपी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...