Home उत्तर प्रदेश शादी की दावत के लिए घर में गोकशी, पुलिस ने छापेमारी कर दूल्हा समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार 
उत्तर प्रदेशजुर्म

शादी की दावत के लिए घर में गोकशी, पुलिस ने छापेमारी कर दूल्हा समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार 

Share
Share

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी की दावत के लिए घर में गोकशी पकड़ी गई है। पुलिस ने लालपुर कला गांव में दबिश देकर एक कुंतल गोमांस के साथ दूल्हे समेत परिवार के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रामपुर जिले में एक शादी समारोह में अचानक पुलिस रेड से हड़कंप मच गया। दरअसल पुलिस को खबर लगी थी कि शादी की दावत के लिए यहां गोकशी  की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक कुंतल गोमांस बरामद किया है। मामले में दूल्हे सहित परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना टांडा के लालपुर कला गांव का है। उधर, दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद निकाह कैंसिल हो गया है।पुलिस ने मौके से एक कुंतल गोमांस और काटने के उपकरण भी बरामद किए है।

इसके बाद पुलिस ने दूल्हे यासीन सहित परिवार के 6 लोगों अब्दुल सलाम, बाबू हाजी, मोहम्मद रफी, भूरा, मोहम्मद इस्लाम, और मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार कर लिया पता चला कि दूल्हे यासीन की बारात जाने वाली थी। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ गोकशी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...