Home उत्तर प्रदेश सड़क निर्माण में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार
उत्तर प्रदेशराज्य

सड़क निर्माण में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार

Share
Share

सुल्तानपुर । नगर क्षेत्र के सौरमऊ में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा बनाई जा रही सड़क 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। ताजा मामला सड़क निर्माण में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदारों ने पारंपरिक तारकोल की जगह जले हुए मोबिल ऑयल (इंजन ऑयल) का उपयोग किया। यही नहीं,गिट्टी को गर्म करने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर से काम चलाया गया।इस जुगाड़ तकनीक के कारण सड़क जगह-जगह से धंस गई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके बावजूद विभागीय जूनियर इंजीनियर अतुल वर्मा का कहना है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार हो रहा है और कोई शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।जानकार सूत्रों के अनुसार,यह घटिया निर्माण कार्य ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। पूर्ति विभाग और अन्य निगरानी एजेंसियों की अब तक इस अवैध गतिविधि पर कोई निगरानी नहीं रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...