Home उत्तर प्रदेश वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, चोरी की गई लाखों रूपये की खैर की लकड़ी बरामद
उत्तर प्रदेशजुर्म

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, चोरी की गई लाखों रूपये की खैर की लकड़ी बरामद

Share
Share

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने डीसीएम समेत लाखों रूपये कीमत की चोरी की गई खैर की लकड़ी बरामद कर लिया। मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बता दें कि रामपुर में पीपली नाम के वन में खैर के पेड़ लगे हैं। इस वन पर वन माफियाओं की नजर रहती है। बुधवार को खैर की लकड़ी चोरी करने की कोशिश कर रहे वन माफियाओं का वन विभाग और पुलिस टीम का सामना हो गया। जिसके बाद वन माफिया खैर की लकड़ी से भरी डीसीएम को छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खैर की लकड़ी और डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पीपलीवन में कुछ लोगों द्वारा खैर की लकड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की गई लकड़ी और और एक सीसीएम को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जलपरी शो को लेकर युवतियों ने ठेकेदार पर पैसे न देने का आरोप लगाया,FIR दर्ज।

अलीगढ़ । नुमाइश (प्रदर्शनी) में चल रहे जलपरी शो में हिस्सा लेने...

पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

अलीगढ़ । अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी में पति-पत्नी ने फांसी...

₹2.50 करोड़ के करीब 5 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार।

अलीगढ़ की थाना इगलास पुलिस ने गांजा तस्कर के एक गिरोह का...

LIC कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

जमकर की नारेबाजी,दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन। कानपुर देहात । कानपुर...