Home उत्तर प्रदेश कन्नौज :  जिला टॉपर अंशी सिंह बनीं एक दिन के लिए डीएम
उत्तर प्रदेश

कन्नौज :  जिला टॉपर अंशी सिंह बनीं एक दिन के लिए डीएम

Share
Share

कन्नौज। जिले में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर छात्रा अंशी को एक दिन का डीएम व हाईस्कूल की जिला टॉपर चांदनी को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

जिले के प्रसाशनिक पद पर आसीन छात्राओं ने ध्वजारोहण रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डीएम बनीं छात्रा अंशी सिंह ने कहा कि आज बेटियों के लिए गौरव का दिन है। अंशी ने महिला सुरक्षा पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक बनी चांदनी ने कहा कि उनको भी आज गर्व महसूस हो रहा है हर माता पिता के लिए एक संदेश है कि बेटियों से नफरत न कर उनसे प्यार करें, क्योंकि बेटियां भी नाम रोशन करती हैं।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला शसक्तीकरण और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए बेटियों को एक दिन के लिए सांकेतिक प्रसाशनिक पद पर बैठाया गया है। उन लोगों के लिए यह संदेश है जो बेटियों को बोझ समझते हैं।

रिपोर्ट- सीपी सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ओवैसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर की गई टिप्पणी पर AIMIM का पलटवार।

महंत राजू दास द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर...

झूठी लूट की पटकथा का पर्दाफाश।

बिजनौर । हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरा जट में दर्ज...

अलीगढ़ पुलिस ने किडनैपिंग के बाद हत्या की घटना को किया नाकाम.

अलीगढ़ । अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की हैं।जहां उन्होंने...

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...