Home उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : खाना बनाते समय घर में लगी आग, लाखों को सामान जलकर राख  
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : खाना बनाते समय घर में लगी आग, लाखों को सामान जलकर राख  

Share
Share

लखीमपुर खीरी। कस्बा सिकंदराबाद में बुधवार सुबह खाना बनाते समय अचानक लगी आग से 3 घर जलकर राख हो गए।  घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सहित दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

कोतवाली नीमगांव के कस्बा सिकंदराबाद निवासी माखनलाल के यहां बुधवार सुबह खाना बनाते समय घर में आग लग गई।  हवा तेज होने से तीन घरों को आग ने अपनी जद में ले लिया। देखते ही देखते तीनो घर आग की लपटों में तब्दील हो गये।  घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके।

देखते ही देखते पास के मकान छोटे पुत्र बहादुर तथा कलेक्टर के घरों में भी आग पहुंच गई, और तीनों मकान आग की लपटों में तब्दील हो गए घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों व चौकी पुलिस सहित ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घरों में लगी आग पर काबू पाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान सिकंदराबाद विपिन कुमार त्रिवेदी मौके पर पहुंचकर लेखपाल को घटना की सूचना देकर नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। ।

रिपोर्ट- धीरज तिवारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...