Home उत्तर प्रदेश मेरठ : सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत
उत्तर प्रदेश

मेरठ : सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत

Share
Share

मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में रुड़की रोड पर सोमवार को लकड़ी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना लालकुर्ती क्षेत्र के रुड़की रोड का है। जहां, लकड़ी से भरा डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षिका अपना संतुलन खो बैठीं और स्कूटी डंपर के नीचे दब गई। डंपर के नीचे आने से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर के ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर से हुई। पुलिस ने घटना की सूचना शिक्षिका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने बताया कि सोफीपुर निवासी रश्मि चौधरी पत्नी पंकज चौधरी सदर में वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी स्कूल में शिक्षिका थीं। सोमवार को रश्मि स्कूटी से अपने घर से स्कूल जा रही थीं। तभी रुड़की रोड स्थित लेखानगर के सामने शिक्षिका डंपर की चपेट में आ गईं। डंपर का पहिया शिक्षिका के सिर से उतर गया। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतका की पहचान की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...