Home झारखण्ड वार्षिक परीक्षाफल समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।
झारखण्डराज्य

वार्षिक परीक्षाफल समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

Share
The annual examination result ceremony concluded with great enthusiasm.
Share

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं की वर्षभर की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परीक्षाफल घोषित किया गया। लगभग दो हजार छात्र – छात्राओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति प्रांगण में हर्ष, उत्साह एवं गौरव का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम के दौरान शिशु, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सभी वर्गों के परीक्षाफल क्रमशः घोषित किए गए। छात्र – छात्राओं के उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करते हुए शिक्षा के उच्च मानकों को पुनः स्थापित किया।
प्राथमिक विभाग (एलकेजी) के छात्र मुकुल कुमार ने 600 में से 599 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं माध्यमिक विभाग में छात्रा नियती ठक्कर ने 99.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की एवं उच्च माध्यमिक विभाग के छात्र मो. आदिल ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विक्रम राजगढ़िया, प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार एवं उप-प्रधानाचार्या श्रेया सरकार द्वारा प्रत्येक कक्षा के चारों वर्गों से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही, वर्षभर नियमित उपस्थिति रखने वाले छात्र – छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समस्त आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने छात्र – छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया, बल्कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं समर्पित शिक्षण परंपरा को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...