Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : घर के पास मिला लापता मासूम का शव, हड़कंप
उत्तर प्रदेशजुर्म

मुरादाबाद : घर के पास मिला लापता मासूम का शव, हड़कंप

Share
Share

मुरादाबाद। कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र में बुधवार को तीन वर्षीय मासूम का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफ नगर के रहने वाले संजीव कश्यप का 3  साल का बेटा मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी मासूम का कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका।

मासूम के न मिलने पर परेशान परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू कर की तो बच्चे का शव उसके घर के पास ही पड़ा मिला। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी गांव पहुंचकर अधीनस्थों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट- दानवीर सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...