Home उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण उत्‍सव के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रविकिशन ने कहा- वैक्‍सीन की कोई कमी नहीं है
उत्तर प्रदेश

कोविड टीकाकरण उत्‍सव के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रविकिशन ने कहा- वैक्‍सीन की कोई कमी नहीं है

Share
Share

गोरखपुर। गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय के स्‍पेशल वार्ड में सोमवार के कोविड टीकाकरण उत्‍सव का शुभारंभ किया गया। 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस कोविड टीकाकरण उत्‍सव में लाभार्थी वैक्‍सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शुभारंभ के मौके पर सांसद रविकिशन भी मौजूद रहे।

रविकिशन ने कहा कि वैक्‍सीन की कोई कमी नहीं है। ज्यादा लोगों के टीकाकरण के लिए पहुंच जाने की कारण ऐसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो रही है। जिले को 50 हजार टीका मिल चुका है। अपनी बारी का इंतजार कर ही लोग बूथ पर टीकाकरण कराने लिए पहुंचे। टीकाकरण उत्‍सव के दिन 116 जगहों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि जिले में दो लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यहां पर एक अफवाह फैली थी कि वैक्‍सीन नहीं है। जिले में 50 हजार वैक्‍सीन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है। वैक्‍सीन की कमी नहीं है, ये स्‍वदेशी वैक्सीन है।  रिपोर्ट- सचिन यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...