Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद सरकारी विद्यालयः अध्यापक उड़ा रहे हैं सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद सरकारी विद्यालयः अध्यापक उड़ा रहे हैं सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 1 मार्च से स्कूल में बच्चों को बुलाने का निर्देश दिया गया था और साथ ही ये भी कहा गया था कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को 1 मीटर की दूरी पर बैठाया जाये, साथ ही मुंह पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्थाएं होनी चाहिए। लेकिन मुरादाबाद में सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है।

दरअसल, मुरादाबाद के बिलारी तहसील के गांव पालनपुर विद्यालय में सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। अध्यापकों द्वारा 2.25 पर ही ताला लगाकर घर जाते हुए नजर आये। उसी गांव में कुछ मीडियाकर्मी रामकथा कवरेज के लिए जा रहे थे तो उन्हें स्कूल में एक अध्यापक ताला लगाते हुए नजर आए। मीडिया कर्मी को देख अध्यापक वापस आए और जब उनसे पूछा गया तो उन्हीं में से एक अध्यापक अभद्रता करने पर उतारू हो गया और कहने लगा कि आप कौन होते हो हमसे पूछने वाले?

फिलहाल, पहले कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां अध्यापकों की मनमानी देखने को मिली है। समय से पूर्व स्कूल बंद करके आराम करने के मामले पर जब ज्यादा जोर दिया गया तो अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...