कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने देशभर के युवाओं के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का घोषणा किया गया। साथ ही उन्होंने हिंदुओं से आत्मरक्षा के लिए हर घर में त्रिशूल रखने की अपील भी की।
अकबरपुर पहुंचे अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का समाजसेवी मधुलिका यादव और अमर यादव ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्वनी मई और जून महीने में देशभर के युवाओं को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग देंगे।
उन्होंने बताया कि वीर हिन्दू विजेता हिन्दू अभियान के तहत हजारों युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं, स्कूल और कॉलेज खुलने के बाद यह अभियान हर शिक्षण संस्थान तक पहुंचाया जाएगा, ताकि युवा आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें।
प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू समाज से संगठित और सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में आत्म सुरक्षा बेहद जरूरी है और युवाओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
मई-जून में देशभर के युवाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। हर कॉलेज तक हम पहुंचेंगे और हिंदुओं से कहेंगे कि अपने घर में आत्मरक्षा के लिए त्रिशूल जरूर रखें।
Leave a comment