Home उत्तर प्रदेश पिछोर पुलिस ने मेले में उत्पात करने वाले शरारती लोगो गिरफ्तार कर जेल भेजा
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

पिछोर पुलिस ने मेले में उत्पात करने वाले शरारती लोगो गिरफ्तार कर जेल भेजा

Share
Share

शिवपुरी (म.प्र) । शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में श्रावण मेला महोत्सव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ा और मारपीट करते देखे गए युवक रात काफी देर तक हंगामा भी करते रहे। पुलिस ने ऐसे लगभग 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
श्रावण महोत्सव के अंतर्गत मेले का आयोजन पुलिस ग्राउंड में किया जा रहा था और ये युवक रात दुकानदारों और राहगीरों से झगड़ा करते रहे पुलिस ने झांसी, पिछोर, मायापुर में रहने वाले 13 युवकों को मौके से गिरफ्तार कर तहसीलदार न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles