Home उत्तर प्रदेश रामपुर : तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बोलेरो कार, नौ लोग घायल
उत्तर प्रदेश

रामपुर : तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बोलेरो कार, नौ लोग घायल

Share
Share

रामपुर। कोतवाली मिलक क्षेत्र के खमारिया गांव के पास शुक्रवार देर शाम ट्रक और बोलेरो कार की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले गई, जहां, चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक देखकर  उन्हें रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि बरेली जिले के तिलमास थाना मीरगंज निवासी कासिम अपने परिवार के साथ शुक्रवार देर शाम केमरी क्षेत्र के पजाइया से वापस लौट रहे थे। तभी मिलक थाना क्षेत्र के खमारिया गांव स्थित सीड्स प्लांट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से इनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग  घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो सवार सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट-सुरेश दिवाकर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...