Home उत्तर प्रदेश राज्यसभा में BJP के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्‍ला ने गोरखपुर जिला अस्पताल में वैक्‍सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा में BJP के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्‍ला ने गोरखपुर जिला अस्पताल में वैक्‍सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण

Share
Share

गोरखपुर। पूर्व केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री और राज्‍यसभा में भाजपा के मुख्‍य सचेतक शिव प्रताप शुक्‍ला ने मंगलवार को जिला चिकित्‍सालय में कोविड-19 वैक्‍सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने टीका लगवाने आए लोगों से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण हो रहा हो रहा है। 60 साल से अधिक उम्र के भी जो लोग बचे हैं, वो भी टीकाकरण करवा लें।

इसके अलावा मरीजों के तीमारदारों से भी शिव प्रताप शुक्‍ला ने जिला चिकित्सालय द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सामने भी लोगों कोरोना का टीका लगवाया। उन्‍होंने बताया कि लोगों से जाना है कि किसी को किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को भी कोरोना का टीका लगवाना शुरू कर दिया है। शिव प्रताप शुक्‍ला ने कहा कि यहां पर सीएमओ और अन्‍य चिकित्‍सकों की देखरेख में टीका लग रहा है। टीकाकरण में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...