Home उत्तर प्रदेश बिजनौर पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट
उत्तर प्रदेशजुर्म

बिजनौर पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक बड़े हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक 2 दिन हुई युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी। बता दें कि दो दिन पूर्व पुलिस को पुल के किनारे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था।

जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पत्नी ने अपने पति की गला घोटकर हत्या की थी, जिसके बाद उसका शव पुल के किनारे छोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की और हत्या में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ये पूरा मामला शहर के जंदरपुर इलाके का है।

दरअसल, बिजनौर के गांव जंदरपुर निवासी इकरमुद्दीन उत्तराखंड में कबाड़ का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। इकरामुद्दीन की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से नाजायज संबंध हो गया। इसका पता जब इकरामुद्दीन को लगा तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गया। इसी से पीछा छुड़ाने को लेकर विवाहिता ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गई।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने वाले चारों अपराधी जाकिर आबिद आस मोहम्मद शहीद मृतक की पत्नी गुलशन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

बिजनौर से संवाददाता लोकेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...