Home झारखण्ड सदर अस्पताल में ओपीडी, सिजेरियन एवं अन्य सर्जरी की संख्या बढ़ाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर करें कार्य : उपायुक्त
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में ओपीडी, सिजेरियन एवं अन्य सर्जरी की संख्या बढ़ाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर करें कार्य : उपायुक्त

Share
Share

धनबाद : शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला के सदर अस्पताल में ओपीडी, सिजेरियन एवं अन्य सर्जरी की संख्या बढ़ाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने को लेकर सदर उपाधीक्षक, डीपीएम टीम, बीटीटी एवं एसटीटी के साथ बैठक किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल की समीक्षा करते हुए कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था ऐसी हो कि आप और हम सभी वहां इलाज करवाएं। लोगों को सरकारी अस्पताल के प्रति भरोसा हो। साथ हीं उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में ओपीडी, सिजेरियन एवं अन्य सर्जरी की संख्या बढ़ाने की दिशा में लक्ष्य निर्धारित कर सभी कार्य करें। सहिया का कार्य है कि वह सदर अस्पताल में मरीज को इलाज के लिए लाएं। सहिया अपने ड्रेस कोड में ही सदर अस्पताल में मरीजों के साथ आएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी बीटीटी, एसटीटी, डीपीएम टीम, एवं उपाधीक्षक सभी की दायित्व तय होगी। तय दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना आप सभी का कार्य है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी सुविधा अस्पताल में चाहिए वह सभी जिला प्रशासन उपलब्ध कराएंगी, जो भी कमियां है उसे भी दूर की जाएगी। लेकिन जनता को सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी ना हो यह स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, सदर उपाधीक्षक डॉ संजीव प्रसाद, डीपीएम, डीडीएम समेत सभी बीटीटी एवं एसटीटी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...