Home पश्चिम बंगाल कृषि कानूनों के खिलाफ ममता सरकार ने विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव, हुआ हंगामा
पश्चिम बंगाल

कृषि कानूनों के खिलाफ ममता सरकार ने विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव, हुआ हंगामा

Share
Share

पश्चिम बंगाल। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की गई है। संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने यह प्रस्ताव पेश किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र को इन तीनों कानूनों को वापस ले लेना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

वहीं, चटर्जी द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के विधायक दल के नेता मनोज तिग्गा के नेतृत्व में पार्टी के विधायक सदन में आसन के करीब पहुंच गए और कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ ‘भ्रामक अभियान’ चला रही है। बाद में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करते हुए तिग्गा के साथ पार्टी के विधायक सदन से बाहर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसान विरोधी कानूनों का विरोध करते हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांग्लादेश चुनाव से पहले हिंदू की बेरहमी से हत्या? हाथ-पैर बाँधकर मारा गया रतन

बांग्लादेश में 13 फरवरी 2026 को चुनाव से एक दिन पहले मौलवीबाजार...

मोदी जी ने बंगाल के 1 करोड़ SIR प्रभावितों को घुसपैठिया कहा? TMC का तीखा हमला

राज्यसभा में PM मोदी ने TMC पर घुसपैठिया बचाने का आरोप लगाया।...

यूनियन बजट 2026 पर ममता का तीखा हमला: “बंगाल को एक पैसा भी नहीं, झूठ का पुलिंदा!”

ममता बनर्जी ने यूनियन बजट 2026-27 को ‘दिशाहीन, दृष्टिहीन, एंटी-पीपल’ बताया। बंगाल...

मोमो फैक्टरी में किसका पैसा? अमित शाह ने ममता पर हमला बोला कोलकाता आग के बाद

कोलकाता आनंदापुर वेयरहाउस आग: 25 मौतें, 20+ लापता। वाह! मोमो गोदाम प्रभावित,...