Ravi Kishan & Raju Singh Mahi Upcoming Movie : “Shubhan Allah Chhote Miyan Bade Miyan” भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में होगी रिलीज
Ravi Kishan & Raju Singh Mahi Upcoming Movie : आर्या डिजिटल ओटीटी पर फिल्म “शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां” बहुत जल्द भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत बताया कि अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) & Raju Singh Mahi की यह फिल्म बहुत जल्द दर्शक विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा हैं, जो मनोरंजन से भरपूर हैं।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं। अब फिल्म दर्शक कई भाषाओं में देख सकेंगे। विभिन्न भाषाओं के दर्शकों को ध्यान में रख कर आर्या डिजिटल ओटीटी की ओर से यह तैयारी की गई हैं। जिससे हर भाषा के लोग जुड़ेंगे और अपना मनोरंजन करेंगे। घर पर बैठे सपरिवार इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
फिल्म में रवि किशन, सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, प्रेम दुबे एवं अन्य ने अभिनय किया है। निर्मात्री रेणु जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।
Leave a comment