Home झारखण्ड अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन रांची में संपन्न.
झारखण्डराजनीतिराज्य

अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन रांची में संपन्न.

Share
The state-level convention of the Akhil Jharkhand Mahila Sangh concluded in Ranchi.
Share

रांची (झारखंड) : आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन “सशक्त महिला – समृद्ध महिला – स्वावलंबी महिला” के प्रण के साथ शहीद हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में संपन्न हुआ।

अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहें।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शामिल हुए।

अधिवेशन में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि महिला शक्ति को नज़रअंदाज़ कर समाज, राज्य और देश के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती हैं।
उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, अपराध और बिचौलियों की व्यवस्था के कारण महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर लगातार प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
सुदेश महतो ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला समूह, सेल्फ हेल्प ग्रुप, संजीवनी और जेएसएलपीएस जैसे माध्यमों को सशक्त किया गया। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व में समान अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ घूँघट और चौखट से बाहर निकलकर नेतृत्व की नई पहचान बना रही हैं। इसी सोच के अनुरूप संगठन में महिलाओं की 33% से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसका सशक्त उदाहरण आज का यह राज्य स्तरीय अधिवेशन है।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो, झारखंड आंदोलनकारी वायलेट कच्छप, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, यशोदा देवी, पार्वती देवी, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव शोभा पॉल, जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी शांडिल्य, जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान, रांची जिला अध्यक्ष वीणा देवी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष सुहानी इक्का, महिला नेत्री घासनी देवी एवं अन्य ने भी संबोधित किया।

अखिल झारखंड महिला संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला अधिवेशन का मुख्य विषय “सशक्त महिला – समृद्ध महिला – स्वावलंबी महिला” है। अधिवेशन में केंद्रीय नेताओं तथा झारखंड के सभी जिलों से हजारों महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी, महिला सुरक्षा, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा संगठन के भावी कार्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श एवं निर्णय लिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...