Home बिहार छपरा के अनूप नारायण सिंह बने फिल्म सेंसर बोर्ड कोलकाता रीजन के एडवाइजरी कमेटी के सदस्य
बिहार

छपरा के अनूप नारायण सिंह बने फिल्म सेंसर बोर्ड कोलकाता रीजन के एडवाइजरी कमेटी के सदस्य

Share
Share

मशरक। छपरा के अनूप नारायण सिंह को फिल्म सेंसर बोर्ड कोलकाता रीजन के एडवाइजरी कमेटी का सदस्य चुना गया है। फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह का यह मनोनयन तीन वर्षों के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया है।

बता दें कि बीते डेढ़ दशक से बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय अनूप ने फिल्म समीक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बिहार से प्रकाशित होने वाले कई समाचार पत्रों और कई टीवी चैनलों में अपनी सेवा दे चुके हैं। फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य बनने वाले अनूप नारायण सिंह छपरा जिले के एकमात्र सदस्य हैं। फिल्मों में इनकी गहरी रुचि है। भोजपुरी सिनेमा के उत्थान को लेकर वर्षों से सक्रिय भी हैं। इतना ही नहीं नए कलाकारों को बढ़ावा देने में भी अनूप नारायण सिंह का योगदान काफी अहम रहता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई बेगूसराय...