Home बिहार ‘बिहार ग्राम संसद’ में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गांव देश की आत्मा है
बिहार

‘बिहार ग्राम संसद’ में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गांव देश की आत्मा है

Share
Share

पटना।  बिहार की राजधानी पटना के अवस्थित होटल मौर्या में शनिवार को अर्बन पॉलिटिक्स संस्था ने बिहार ग्राम संसद का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गांव देश की आत्मा है और ग्राम संसद यानी ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत जड़ है। उन्होंने कहा कि गांव को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार पूरी तरह से संकल्पित है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांव के विकास को एनडीए की सरकार ने प्राथमिकता दी है। गांव तक विकास की रोशनी को पहुंचाया गया है।

कार्यक्रम संयोजक संजय मयूख ने कहा कि गांव के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों का परिणाम अब दिखने लगा है। गांव में सरकारी योजनाएं समय से पहुंच रही हैं। बिहार में सात निश्चय के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, वृक्षारोपण, शौचालय जैसे अभियानों को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ग्राम संसद के माध्यम से एक पहल की शुरुआत जा रही है जिसके माध्यम से जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, भवन मंत्री अशोक चैधरी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चैधरी, जल संसाधन व सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, कार्यक्रम के संयोजक व विधान पार्षद संजय मयूख, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश, तिरुपति शुगर मिल के एमडी दीपक यादव, अर्बन पॉलिटिक्स के संस्थापक बृजेश शर्मा, राय केशव शर्मा तथा अरनव मीडिया के अनूप नारायण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई बेगूसराय...

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...