Home मध्य प्रदेश संबल में हिंसा के बाद शिवपुरी पुलिस अलर्ट मोड पर
मध्य प्रदेश

संबल में हिंसा के बाद शिवपुरी पुलिस अलर्ट मोड पर

Share
Share

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस और हाल ही में संबल में हिंसा भी हुई। इसके चलते शिवपुरी में पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी। शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकला। यह फ्लैग मार्च मुख्य मार्ग, चौराहों सहित मंदिरों और मस्जिदों से होकर गुजारा।

शहर के कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़, फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव, अजाक थाना प्रभारी अवनीश शर्मा, यातायात थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिस अधिकारी के साथ साथ पुलिस बल माधव चौक पहुंचा। यहां से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। माधव चौक से यह फ्लैग मार्च कमलागंज से गुना बायपास, बाबू क्वार्टर, संजय कालोनी फिजिकल, मीट मार्केट गुरुद्वारा चौराहा, पुरानी शिवपुरी सहित प्रमुख मार्ग और संवेदनशील इलाकों से गुजरा था।

बता दें कि आज जुम्मे की नमाज भी थी। इसके चलते शहर की सभी बड़ी मस्जिदों के साथ मंदिरों से भी फ्लैग मार्च को शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए निकाला जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

परदेश में फंसे 26 मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी।

डिंडौरी (मध्यप्रदेश) । डिंडौरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड के 26 मजदूरों को...

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत,आरोपी पर FIR दर्ज।

खनियांधाना (मप्र) । खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछरौनी में...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर डिंडौरी में...