Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बहुत हैरान करने वाली खबर आई सामने
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बहुत हैरान करने वाली खबर आई सामने

Share
Share

गौ आश्रय स्थल में रोगी और म्रत गाय एक साथ जिम्मेदार बेपरवाह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बहुत हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

यहां के राज्य पशु चिकित्सालय स्थित आश्रय स्थल में बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई है।

आश्रम स्थल पर जगह-जगह जिंदा और बीमार गायों के बीच ही मृत गायों के शव पड़े हैं। इससे नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है,

अभी तक शव नहीं उठाए गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी गायों की ऐसी दुर्दशा क्यों हो रही है।
10 से 15 गाय अब तक मर चुकी हैं। जिंदा और बीमार गायों के बीच ही मृत गायों के शव पड़े हुए हैं।

इस मामले में नगर निगम प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर निगम ने जानकारी होने के बाद भी गायों के शव अब तक नहीं उठाए हैं।

गायों की मौत पर भाजपा नेता और भोपाल विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा है कि भाजपा सरकार गायों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार गायों के प्रति गंभीर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

परदेश में फंसे 26 मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी।

डिंडौरी (मध्यप्रदेश) । डिंडौरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड के 26 मजदूरों को...

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत,आरोपी पर FIR दर्ज।

खनियांधाना (मप्र) । खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछरौनी में...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर डिंडौरी में...