Home स्पोर्ट्स उत्तराखंड : क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीनगर को हराकर बैकुंठपुर की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
स्पोर्ट्स

उत्तराखंड : क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीनगर को हराकर बैकुंठपुर की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Share
Share

उत्तराखंड। शक्ति फार्म में आयोजित सितारगंज विधानसभा प्रीमियम लीग का फ़ाइनल मुकाबला आज बैकुंठपुर और अलीनगर टीम के बीच खेला गया। जिसमें अलीनगर की टीम को हराकर बैकुंठपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
बता दें कि शक्ति फार्म राजकीय इंटर कॉलेज में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में 33 टीमों ने प्रतिभाग किया था। आज फाइनल था जो बैकुंठपुर और अलीनगर के बीच खेला गया। बैकुंठपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 10 विकेट खोकर 82 रन बनाए। अलीनगर की टीम ने 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जिसके बाद बैकुंठपुर की टीम ने जीत हासिल की। विधायक सौरभ बहुगुणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ-साथ हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-डीके सरकार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

धनबाद । झारखण्ड खेल नीति-2022 कंडिका-7.4.4 के आलोक में विभागीय अधिसूचना द्वारा...

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 का SWOT: क्या इस बार प्लेऑफ से आगे निकल पाएंगे DC?

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 SWOT एनालिसिस: अक्षर पटेल (कप्तान), KL राहुल, मिचेल...

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ कमाई के दिन खत्म हुए – अगला साइकल कैसा होगा

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ ग्रोथ अब ख़त्म होने के संकेत दिख...